पिछले काफी समय से भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा मीडिया से कई बार अनुरोध कर चुके हैं कि वो उनकी बेटी वामिका की तस्वीरों को ना ही क्लिक करें और ना ही सोशल मीडिया पर शेयर करें। हालांकि, इतनी बार निवेदन करने के बाद भी कुछ मीडिया चैनल हैं जो वीरुष्का की प्राइवेसी को सोशल करते रहे हैं।

Advertisement

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा का गुस्सा भी फूटा और उन्होंने सरेआम मीडिया हाऊस पर अपनी भड़ास भी निकाली। हुआ यूं कि हाल ही में एक नामी मीडिया हाउस ने वामिका की तस्वीरें क्लिक कीं और ये बात अनुष्का शर्मा को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इस मीडिया हाऊस को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की तस्वीर सार्वजनिक करने के लिए मीडिया ग्रुप की क्लास लगाते हुए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “ऐसा लगता है कि टाइम्स ग्रुप माता-पिता से बेहतर जानता है कि बच्चों के लिए क्या अच्छा है। क्योंकि वो बार-बार अनुरोध करने के बावजूद तस्वीरें क्लिक करना और पोस्ट करना बंद नहीं कर रहे हैं। दूसरे मीडिया हाउस और पपराज़ी से कुछ सीखने की जरूरत है।”

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और अनुष्का इस मीडिया हाउस के खिलाफ कोई एक्शन लेते हैं या नहीं। वहीं, अगर अनुष्का शर्मा की बात करें तो वो अपनी नई मूवी 'चकदा एक्सप्रेस' में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते दिखेंगी। ये मूवी झूलन के करियर पर बनाई गई एक बायोपिक है। ऐसे में फैंस इस मूवी का इंतज़ार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार