भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (12 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रनों से हरा दिया। भारत ने लीग स्टेज के सभी 9 मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है जहां उनका सामना न्यूज़ीलैंड से होगा। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली समेत कई पार्ट टाइम गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई।

Advertisement

इस दौरान विराट कोहली ने अपनी बॉलिंग से एक विकेट भी चटकाया और उनके विकेट लेते ही स्टेडियम में फैंस का जोश देखने लायक था। स्टैंड्स में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं और विराट के इस विकेट पर उनसे ज्यादा अनुष्का ने सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25वें ओवर में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को आउट किया। जैसे ही विराट ने ये विकेट लिया वैसे ही स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठी और विराट की तरह हाथ उठाकर जोशीले अंदाज़ में सेलिब्रेट करने लगी। कैमरामैन ने भी इन खूबसूरत पलों को कैद करने में कोई गलती नहीं की। इस मजेदार पल के वीडियो को आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: Live Score

क्रिकेट मैच के दौरान विराट और अनुष्का के प्यार का सुर्खियां बटोरने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले चल रहे विश्व कप में, सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में विराट को अनुष्का शर्मा की फिल्म बैंड बाजा बारात के हिट गाने "ऐंवई ऐंवई" पर नाचते हुए देखा गया था। फिलहाल अगर क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम को रोकना नामुमकिन नजर आ रहा है लेकिन सेमीफाइनल में भारत के सामने न्यूज़ीलैंड है ऐसे में भारतीय टीम 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार