Virat Kohli And Anushka Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को आजकल अक्सर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक स्थानों पर घूमते हुए देखा जा रहा है। इन दोनों की तस्वीरें और वीडियोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा एक खास वजह से लाइमलाइट में हैं।

Advertisement

हाल ही में अनुष्का ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर एक खुलासा किया है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुष्का ने एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया है कि बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने उन्हें अपने घर डिनर पर इनवाइट किया था लेकिन तभी अनुष्का ने कैट को ये बोल दिया था कि वो और विराट 6 बजे ही डिनर कर लेते हैं।

Advertisement

दिसंबर 2021 में शादी करने के बाद विक्की और कैटरीना विराट-अनुष्का के पड़ोसी बन गए थे। अपने नए घर में शिफ्ट होने के बाद विक्की और कैट ने विराट-अनुष्का को अपने घर पर डिनर का आमंत्रण दिया था। इस घटना के बारे में अनुष्का ने गार्जिया इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जिक्र किया और कहा, 'विक्की और कैट ने हमें अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया था लेकिन मैंने कैट को पहले ही कह दिया था कि विराट और मैं शाम 6 बजे ही डिनर कर लेते हैं और रात 9.30 बजे तक सो जाते हैं।'

आगे बोलते हुए अनुष्का ने बताया, 'तब कैटरीना ने कहा, 'जब आप दोनों डिनर करोगे तब मैं और विक्की स्नैक्स खा लेंगे। इस पर अनुष्का ने कहा, 'हम आप दोनों के लिए 7-7.30 बजे खाना खा लेंगे लेकिन हमें वहां से जल्दी निकलना होगा।'

अनुष्का का ये इंटरव्यू चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, अनुष्का के साथ-साथ विराट की बात करना भी जरूरी है क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी फॉर्म में वापसी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में विराट कोहली ने 1204 दिनों का सूखा खत्म करते हुए टेस्ट क्रिकेट में भी शतक लगा दिया। उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में 186 रनों की मैराथन पारी खेली और भारत को मैच में वापस ला खड़ा किया। हालांकि, फिलहाल ये टेस्ट मैच ड्रॉ होता हुआ दिख रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार