द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। हाल ही में कपिल के शो पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने पत्नी प्रियंका संग शिरकत की थी। इस दौरान रैना और प्रियंका संग कपिल और उनकी टीम को जमकर मस्ती करते हुए देखा गया। वहीं कपिल के शो में बतौर जज नजर आने वालीं अर्चना पूरन सिंह (Archana puran Singh) ने रैना से क्रिकेट से जुड़ा काफी मजेदार सवाल पूछा।

Advertisement

शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने रैना से उस खिलाड़ी का नाम बताने को कहा गया जो चीयरलीडर्स को देखकर सबसे ज्यादा डिसट्रेक्ट होता है। रैना ने इस सवाल का अच्छे तरीके से जवाब दिया। रैना ने यह स्पष्ट किया कि चीयरलीडर्स केवल दर्शकों के लिए नृत्य करती हैं क्रिकेटरों के लिए नहीं। 

Advertisement

सुरेश रैना ने कहा, 'चीयरलीडर्स दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं। हम उन्हें नहीं देख सकते हैं क्योंकि हमें मैच पर ध्यान केंद्रित करना होता है। हम उन्हें सिर्फ टीवी पर लार्च स्क्रीन पर ही देख पाते हैं जब वह छक्कों और चौकों के दौरान डांस करती हैं। हालांकि जब हम टॉस के लिए जाते हैं तो हमें थोड़ा बहुत उनका प्रदर्शन देखने को मिल जाता है।'

बता दें कि सुरेश रैना ने इस साल आईपीएल सीजन 13 में शिरकत नहीं की थी। सुरेश रैना सीएसके की टीम से खेलते हैं। इस सीजन आईपीएल में हिस्सा न ले पाने के चलते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जा रहा था कि मनमुटाव के चलते रैना ने इस सीजन आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार