भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि सिंगर अरिजीत सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के रोमांचक मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे, जिससे क्रिकेट फैंस का मजा डबल होने वाला है।

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के महा-मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम होगा और अब इस खबर पर बीसीसीआई ने मोहर भी लगा दी है।

Advertisement

इस कार्यक्रम में संगीत की दुनिया के दिग्गज कलाकार शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह का भी नाम शामिल है।

बॉलीवुड, राजनीति और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट भी इस हाई-प्रोफाइल विश्व कप मुकाबले की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।

मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारत और पाकिस्तान ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है। जहां भारत ने अलग-अलग मैदानों पर अपना कौशल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की, वहीं पाकिस्तान नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ विजयी हुआ।

Also Read: Live Score

Advertisement

एकदिवसीय विश्व कप मैचों में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सभी सात मुकाबले जीतकर एक शानदार रिकॉर्ड बनाए रखा है और शनिवार के मैच में भी इसे कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार