MS Dhoni Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल के आगामी सीजन (IPL 2026) के लिए जमकर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। 44 साल के एमएस धोनी चेन्नई की टीम के साथ जुड़ चुके हैं और वो नेट्स में जमकर अभ्यास करते नज़र आए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक बेहद ही क्यूट वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान किसी छोटे बच्चे की तरह मस्ती करते दिखे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस मज़ेदार वीडियो को फैंस के साथ साझा किया है। ये वीडियो सिर्फ 7 सेकेंड का है जिसमें एक बाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज़ धोनी को ऑफ साइड की तरफ एक बेहद ही वाइड बॉल फेंकता है। यहां धोनी बॉल को छोड़ देते हैं और बैट को क्रीज के अंदर रखते हैं। इसके बाद वो किसी नन्हें बच्चे की तरह उछलते हुए अपने हाथ फैलाते हैं और वाइड बॉल का इशारा करते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

एमएस धोनी- एक अनकैप्ड खिलाड़ी: गौर करें कि भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट खेलने वाले महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जिनकी कैप्टेंसी में देश ने चैंपियंस ट्रॉफी, ODI और T20 वर्ल्ड कप जीता। वो आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलते नज़र आएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। IPL के नियम के अनुसार यदि कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला तो उसे 'अनकैप्ड' खिलाड़ी माना जाता है। यही वज़ह है चेन्नई सुपर किंग्स ने इस दिग्गज खिलाड़ी को सिर्फ 4 करोड़ रुपये में एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है।

एमएस धोनी का आईपीएल करियर: 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने IPL के पहले सीजन से लेकर अब तक कुल 278 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने CSK की कैप्टेंसी करके टीम को 5 बार चैंपियन का टाइटल भी जितवाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक एडवर्ड्स, जैक फॉक्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार