27 जून। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है जब रोहित शर्मा 18 रन बनाकर  गेंदबाज केमार रोच की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए हैं।

Advertisement

जिस तरह से रोहित शर्मा कैच आउट करार दिए गए वो हर किसी को हैरान कर दिया क्योंकि टीवी रिप्ले में देखा गया कि गेंद बल्ले का किनारा नहीं बल्कि पैड पर लगकर गई थी। हालांकि टीवी रिप्ले में साफ पता नहीं चला क्योंकि जब गेंद पैड पर लगी उसी समय बल्ला भी गेंद के समीप नजर आ रहा था।

लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले में अल्ट्रा ऐज को देखकर रोहित शर्मा को कैच आउट करार दे दिया। हालांकि जब थर्ड अंपायर ने फैसला दिया तो रोहित शर्मा थर्ड अंपायर माइकल गफ की इस बेवकूफी भरे फैसले को देखकर मुस्कुरा रहे थे और पवेलियन की ओर जा रहे थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार