भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक की शादी मुंबई में हो चुकी है। अर्जुन और सानिया को अपना आशीर्वाद देने के लिए भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर भी समारोह पहुंचे। मुंबई में हुई इस शादी की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। वहीं, फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो भी एक वीडियो में देखने को मिल गया।

Advertisement

इस शादी की वायरल वीडियोज़ में से एक में अर्जुन, सानिया के गले में वरमाला डालते हुए दिख रहे हैं। एक लग्ज़री बैंक्वेट में कपल का एक-दूसरे को वरमाला पहनाने का वीडियो काफी तेज से वायरलहो रहा है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि शादी समारोह में पहुंचने वाले प्रमुख नामों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़, महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं। अर्जुन की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई में मेहंदी और संगीत फंक्शन समेत शादी से पहले के इवेंट हुए, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए थे। महीनों की तैयारियों और सेलिब्रेशन के बाद गुरुवार को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से शादी कर ली। कपल ने अगस्त 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बाद अगले सीजन से पहले वो एलएसजी से जुड़ चुके हैं और देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये शादी उनके करियर के लिए भी लक्की साबित होती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार