भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले हैं। लखनऊ ने उन्हें पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है। मुंबई के लिए तो अर्जुन को ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन लखनऊ के खेमे से उन्हें बहुत उम्मीदें होंगी। कप्तान ऋषभ पंत उन पर कितना भरोसा जताते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल पंत और अर्जुन का एक वीडियो जरूर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पंत को अर्जुन के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है जिसमें वो अपने-अपने बैट के वज़न पर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन के बैट का वज़न जानकर पंत हैरान रह जाते हैं। अर्जुन ये भी बताते हैं कि उनके पिता महान सचिन तेंदुलकर, अपने शानदार करियर के दौरान इससे भी ज़्यादा वज़नदार बैट इस्तेमाल करते थे।

Advertisement

वीडियो में पंत ने अर्जुन से ये भी पूछा कि ज़्यादा वज़नदार बैट इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे हैं? अर्जुन ने जवाब दिया, "1220 (ग्राम)। बस हल्का सा छूने पर ही गेंद दूर चली जाती है। पापा तो 1310-1315 ग्राम का बैट इस्तेमाल करते थे। मैं तो 1200 ग्राम से कम वज़न का बैट इस्तेमाल करता ही नहीं हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने इसी महीने की शुरुआत में सानिया चंदोक से शादी की थी। ये एक भव्य समारोह था, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शादी और रिसेप्शन में शिरकत की थी। इसके बावजूद, वो अगले ही दिन मैदान पर लौट आए और DY पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। येे पहली बार है जब ये बाएं हाथ का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के अलावा किसी दूसरी टीम के लिए खेलेगा और सुपर जायंट्स के साथ उन्हें ज़्यादा मौके मिलने की उम्मीद होगी। उन्होंने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले और तीन विकेट लिए। कुल मिलाकर, उन्होंने अपने करियर में 29 टी-20 मैच खेले हैं और 22.97 की औसत तथा 8.58 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार