आईपीएल 2023 के 31वें ओवर में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को एक बेहतरीन यॉर्कर डालते हुए LBW आउट कर दिया। अर्जुन ने अभी तक आईपीएल में अपन्मी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वहीं उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को अपने दूसरे स्पेल में एक परफेक्ट यॉर्कर डालते हुए आउट किया। 

अर्जुन ने 7वें ओवर की चौथी गेंद एक परफेक्ट यॉर्कर डाली। प्रभसिमरन इस गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके पिछले जूते पर जाकर लगी और इसके बाद सभी ने अपील की और मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। हालांकि प्रभसिमरन ने DRS मांगा लेकिन ये उनके हक में नहीं गया क्योंकि गेंद बल्ले से नहीं छू रही थी और सीधे मिडिल स्टंप पर जाकर टकरा रही थी। पंजाब के इस बल्लेबाज ने 17 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। 

टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जीतना हमेशा अच्छा होता है और माहौल अच्छा होता है लेकिन काम पूरा नहीं होता। इस मैच के लिए तैयार हैं। टीम में कुछ खिलाड़ियों को इंजरी है लेकिन जोफ्रा वापस आ गए हैं और यही एकमात्र बदलाव है।"

टॉस के समय पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने कहा, "बैक टू बैक गेम और इसके बारे में सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं। शिखर, प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं इसलिए मैं यहां हूं लेकिन वह ठीक हो रहे है और वो जल्द ही वापस आएंगे। अन्य खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका और हम पिछले मैच वाली टीम के साथ ही खेलेंगे। हमारे बहुत सारे करीबी मैच हुए है। हम भी गेंदबाजी करते, यही चलन है लेकिन उम्मीद है कि हम अच्छा करेंगे।"

टीमें

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

पंजाब किंग्स के विकल्प: नाथन एलिस, मोहित राठी, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, गुरनूर बरार

मुंबई इंडियंस के विकल्प: रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार