इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे अर्जुव तेंदुलकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ के पहले मैच में तो उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन हो सकता है कि शायद टूर्नामेंट में आगे उन्हें खेलने का मौका मिल जाए। यही कारण है कि अर्जुन नेट्स में प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो खतरनाक बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन एक के बाद एक कई बार स्टंप्स को उखाड़ फेंकते हैं। उनकी इस खतरनाक बॉलिंग को देखने के बाद फैंस लखनऊ की मैनेजमेंट से मांग कर रहे हैं कि अर्जुन को जल्द से जल्द प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए। हालांकि, इस लंबे टूर्नामेंट में अगर लखनऊ की स्थिति पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति होती है तो शायद मैनेजमेंट अर्जुन को मौका दे सकता है।

Advertisement

वहीं, अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में अपनी शादी के बाद पहली बार किसी इंटरव्यू में नजर आए और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की। पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान, अर्जुन ने बताया कि आखिर वो इतने शांत और संयमित कैसे रह पाते हैं? उनका जवाब सीधा और निजी था। अर्जुन ने बताया कि गोवा में उनके घर पर पांच कुत्ते हैं और उनके साथ समय बिताने से उन्हें आराम मिलता है और वो ज़मीन से जुड़े रहते हैं। अर्जुन को अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना और उनके आस-पास रहना ही अच्छा लगता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद अर्जुन से जब पूछा गया कि क्या उनके ज़्यादातर दोस्त क्रिकेटर हैं, तो अर्जुन ने माना कि असल में ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके ज़्यादा दोस्त ऐसे नहीं हैं जो प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हों बल्कि उनके ज़्यादातर करीबी दोस्त क्रिकेट की दुनिया से बाहर के हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार