Young cricketer news: Cricket News & Match Updates
WATCH: अर्जुन तेंदुलकर ने नेट्स में काटा बवाल, एक के बाद एक कई बार उखाड़ डाले स्टंप
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे अर्जुव तेंदुलकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ के पहले मैच में तो उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन हो सकता है कि शायद टूर्नामेंट में आगे उन्हें खेलने का मौका मिल जाए। यही कारण है कि अर्जुन नेट्स में प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो खतरनाक बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन एक के बाद एक कई बार स्टंप्स को उखाड़ फेंकते हैं। उनकी इस खतरनाक बॉलिंग को देखने के बाद फैंस लखनऊ की मैनेजमेंट से मांग कर रहे हैं कि अर्जुन को जल्द से जल्द प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए। हालांकि, इस लंबे टूर्नामेंट में अगर लखनऊ की स्थिति पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति होती है तो शायद मैनेजमेंट अर्जुन को मौका दे सकता है। Read More...
Related Cricket News for Young cricketer news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16