इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे अर्जुव तेंदुलकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ के पहले मैच में तो उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन हो सकता है कि शायद टूर्नामेंट में आगे उन्हें खेलने का मौका मिल जाए। यही कारण है कि अर्जुन नेट्स में प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो खतरनाक बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन एक के बाद एक कई बार स्टंप्स को उखाड़ फेंकते हैं। उनकी इस खतरनाक बॉलिंग को देखने के बाद फैंस लखनऊ की मैनेजमेंट से मांग कर रहे हैं कि अर्जुन को जल्द से जल्द प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए। हालांकि, इस लंबे टूर्नामेंट में अगर लखनऊ की स्थिति पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति होती है तो शायद मैनेजमेंट अर्जुन को मौका दे सकता है।
वहीं, अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में अपनी शादी के बाद पहली बार किसी इंटरव्यू में नजर आए और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की। पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान, अर्जुन ने बताया कि आखिर वो इतने शांत और संयमित कैसे रह पाते हैं? उनका जवाब सीधा और निजी था। अर्जुन ने बताया कि गोवा में उनके घर पर पांच कुत्ते हैं और उनके साथ समय बिताने से उन्हें आराम मिलता है और वो ज़मीन से जुड़े रहते हैं। अर्जुन को अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना और उनके आस-पास रहना ही अच्छा लगता है।
Arjun in Arjun mode pic.twitter.com/Z3DMHHrhtx
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 4, 2026