VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर की रॉकेट यॉर्कर से ढेर हुए 15.25 करोड़ के ईशान किशन,पलक झपकते ही उड़ा दी स्टंप

Updated: Thu, Apr 21 2022 12:30 IST
Arjun Tendulkar's fiery yorker cleans up IPL 2022's most expensive buy, Watch Video (Image Source: Google)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हुए मुकाबले से एक दिन पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ) की फोठो शेयर की थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जूनियर तेंदुलकर डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन उस मुकाबले में अर्जुन को नहीं फेबियन एलेन को डेब्यू का मौका मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन ने नेट प्रैक्टिस के दौरान अपने प्रदर्शन से आईपीएल डेब्यू की दावेदारी पेश की है। 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुरुवार (21 अप्रैल) को होने वाले मुकाबले से पहले भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान की अपने यूट्यूब चैनल एक वीडियो शेयर की है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर ने रॉकेट यॉर्कर से ओपनर ईशान किशन की स्टंप उड़ा दी। 

इस साल के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे (15.25 करोड़) बिके किशन के पास उस यॉर्कर से निपटने का कोई मौका नहीं था। किशन का बल्ला नीचे आने से पहले ही उनकी स्टंप्स उड़ गई थी।

इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस ने अर्जुन को मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग की है। 

अर्जुन पिछले कुछ सालों से मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले सीजन भी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इस सीजन के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। 

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

बता दें कि मुंबई की टीम इस सीजन जीत का खात नहीं खोल पाई है। छह मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें