अर्जुन तेंदुलकर ने अपने यूथ इंटरनेशनल करियर में पहली दफा चटकाया विकेट, श्रीलंका केवल 244 रन ही बना सकी

Updated: Tue, Jul 17 2018 22:18 IST
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने यूथ इंटरनेशनल करियर में पहली दफा चटकाया विकेट, श्रीलंका केवल 244 रन ही बना स (Twitter)

17 जुलाई। हर्ष त्यागी और आयुष बदोनी के चार-चार विकेटों की बदौलत भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दो मैचों की युथ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन मंगलवार को मेजबान श्रीलंका अंडर-19 टीम को 70.3 ओवर में 244 रन पर समेट दिया। स्कोरकार्ड

भारतीय टीम ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं और वह अभी श्रीलंका के स्कोर से 152 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। 

अथर्वा टाइडे 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान अनुज रावत ने 59 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के के सहारे 63 रन बनाए। उन्हें सेनारत्ने ने आउट किया। अनुज के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। 

भारत की ओर से 10 खिलाड़ी और श्रीलंका अंडर-19 टीम की ओर से पूरे 11 खिलाड़ी इस मैच से अपना पदार्पण कर रहे हैं।  

 


इससे पहले, श्रीलंका ने पी सूर्यबांद्रा (69) और निशन मादुस्का, कप्तान निपुन धनंजय और एसटी मेंडिस के 39-39 रनों की बदौलत 244 का स्कोर बनाया। 

सूर्यबांद्रा ने 134 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। मादुस्का ने 54 गेंदों पर सात चौके, धनंजय ने 61 गेंदों पर आठ चौके और मेंडिस ने 59 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। 

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से त्यागी ने 92 रन पर चार विकेट और बदोनी ने 24 रन पर चार विकेट हासिल किए। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 33 रन पर एक विकेट मिला। वहीं मोहित जांगड़ा ने 28 रन पर एक विकेट चटकाए। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें