Gujarat Titans Probable XI Vs RR Qualifier-2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का क्वालीफायर-2 शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT Vs RR) के बीच PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

कुलवंत खेजरोलिया पर गिरेजी गाज: गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-1 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ कुलवंत खेजरोलिया को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी जिन पर अब गाज गिर सकती है। दरअसल, क्वालीफायर-1 के अहम मुकाबले में कुलवंत बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और उन्होंने दो ओवर में बिना कोई विकेट लिए 15.50 की इकोनॉमी से पूरे 31 रन लुटा दिए थे। यही वजह है कि अब उन्हें क्वालीफायर-2 में जगह मिलना बेहद मुश्किल माना जा रहा है।

Advertisement

अरशद खान की हो सकती है वापसी: GT क्वालीफायर-2 के लिए अपनी टीम में बदलाव का मन बनाती है तो ऐसे में अरशद खान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। 28 साल के अरशद भी एक लेफ्टी फास्ट बॉलर हैं। उन्होंने साल 2026 के IPL में अब तक 7 मैचों की 5 इनिंग में 5 विकेट झटके हैं। खास बात ये है कि अरशद अपनी बैटिंग से भी कुछ योगदान कर सकते हैं।

ध्यान दें कि गुजरात की टीम किसी स्पिनर को मौका देना चाहती है तो ऐसे में साईं किशोर की प्लेइंग XI में एट्री हो सकती है। उन्होंने पिछले सीजन 15 मैचों में 19 विकेट लिए थे। 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान/साईं किशोर/कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस की पूरी स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान),साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार