Gujarat Titans Probable XI Vs GT Final, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB Vs GT) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

अरशद खान की हो सकती है वापसी: गुजरात टाइटंस IPL फाइनल के लिए अपनी टीम में बदलाव करने का मन बनाती है तो ऐसे में वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ अरशद खान को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। याद दिला दें कि मौजूदा सीजन में जब पिछली बार RCB और GT की टक्कर अहमदाबाद के मैदान पर हुई थी तब 28 साल के अरशद ने मेहमान टीम के तीन विकेट झटके थे। इस मुकाबले में उन्होंने 3.2 ओवर गेंदबाज़ी की थी और बेंगलुरु को सिर्फ 22 रन दिए थे।

Advertisement

इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने साल 2026 के IPL में अब तक 7 मैचों की 5 इनिंग में 5 विकेट झटके हैं। खास बात ये है कि वो अपनी बैटिंग से भी कुछ योगदान कर सकते हैं। उनके नाम 37 टी20 मैचों की 34 इनिंग में 34 विकेट और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 234 रन दर्ज हैं।

साईं किशोर हो सकते हैं बाहर: गुजरात फाइनल के लिए अरशद खान को प्लेइंग XI में चुनती है तो ऐसे में स्पिन गेंदबाज़ साईं किशोर कॉम्बिनेशन से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने टीम के लिए पिछला मुकाबला यानी क्वालीफायर-2 खेला था, हालांकि यहां उन्हें एक भी ओवर डालने को नहीं मिला। इस पूरे सीजन में उनके नाम 3 मैचों की 2 इनिंग में सिर्फ एक विकेट दर्ज हैं। उन्हें कैप्टन शुभमन गिल ने महज़ 4 ओवर गेंदबाज़ी दी है।

गुजरात टाइटंस की संभावित XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान/साईं किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार