आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद पंजाब के स्टार तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस बार वजह उनकी गेंदबाज़ी नहीं, बल्कि धर्मशाला की सड़कों पर वायरल हुआ एक वीडियो है। वीडियो में अर्शदीप कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, धर्मशाला में कुछ फैंस कार से जा रहे थे तभी उनकी नज़र अचानक अर्शदीप और समरीन पर पड़ गई। अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सामने देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने कार की खिड़की नीचे करके ज़ोर से आवाज़ लगाई, “सरपंच जी, नमस्कार पाजी!” फैंस की आवाज़ सुनते ही अर्शदीप तुरंत उनकी तरफ देखने लगे। वहीं समरीन कौर अचानक आई इस तेज़ आवाज़ से थोड़ी हैरान नज़र आईं और वो मुंह छिपाती दिखीं।हालांकि, अर्शदीप ने हमेशा की तरह काफी शांत और कूल अंदाज़ में फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। उनका यही सिंपल और डाउन टू अर्थ व्यवहार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब ये छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने अर्शदीप की सादगी की तारीफ की, तो कुछ यूज़र्स ने समरीन कौर के साथ उनके रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा शुरू कर दी। अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है, जिसकी वजह से डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। मैदान के बाहर चाहे जितनी बातें हों, लेकिन फैंस का प्यार अर्शदीप के लिए लगातार बढ़ता जा रहा है।
Advertisement
Advertisement