आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 35वें मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली-केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए और बाकी काम गेंदबाजों ने कर दिखाया। हालांकि, बांग्लादेश ने भी भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थी लेकिन अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर दिखाया कि वो दबाव में बिखरते नहीं बल्कि और भी निखर जाते हैं। 

Advertisement

वर्षा बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के चलते बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन बनाने थे और मामला आखिरी ओवर तक जा फंसा। ऐसे में रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी से पहले अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 20 रन की दरकार थी लेकिन बांग्लादेश के नुरुल हसन ने दूसरी ही गेंद पर छक्का और उसके बाद चौका लगाकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था।

Advertisement

अर्शदीप सिंह पर करोड़ों उम्मीदों को पूरा करने का दबाव था और ऐसे में बड़े-बड़े खिलाड़ियों को बिखरते हुए देखा गया है लेकिन जब आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे और बांग्लादेश को मैच टाई करने के लिए छक्का चाहिए था तब भी और उससे पहले भी अर्शदीप ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए यॉर्कर्स पर यॉर्कर्स डाली और भारत ये मैच पांच रन से जीत गया।

अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए इस मैच से पहले भी कई मौकों पर ऐसा ही काम किया है और उन्होंने जसप्रीत बुमराह की कमी नहीं खलने दी है। अर्शदीप ने जिस तरह से अपनी जगह बनाई है और जिस तरह का वो प्रदर्शन करते जा रहे हैं उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो अपनी जगह काफी लंबे समय के लिए पक्की करते जा रहे हैं। ऐसे में फैंस वो दिन देखने के लिए बेताब हैं जब अर्शदीप और बुमराह एक साथ बॉलिंग करते दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार