Arshdeep Singh Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच मुल्लांपुर के न्यू PCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। वो एक ऐसा कारनामा कर सकते हैं जो क पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल इतिहास में अब तक कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 27 साल के अर्शदीप सिंह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में अगर तीन विकेट चटकाते हैं तो वो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन जाएंगे। इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक किसी भी गेंदबाज़ ने ये कारनामा नहीं किया है। फिलहाल उनके नाम 82 आईपीएल मैचों की 81 पारियों में 97 विकेट दर्ज हैं।
आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक विकेट
- अर्शदीप सिंह - 82 मैचों में 97 विकेट
- पीयूष चावला - 87 मैचों में 84 विकेट
- संदीप शर्मा- 61 मैचों में 73 विकेट
- अक्षर पटेल - 68 मैचों में 61 विकेट
- मोहम्मद शमी - 42 मैचों में 58 विकेट
ये भी पढ़ें: Jos Buttler तोड़ेंगे Alex Hales का महारिकॉर्ड, दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ी ही कर पाए हैं ये कारनामा
बताते चलें कि अर्शदीप सिंह भारत के भी नंबर-1 टी20 बॉलर हैं और उनके नाम 84 मैचों में 127 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा वो कुल 194 टी20 मैचों में 256 विकेट ले चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।