Jos Buttler Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच मुल्लांपुर के न्यू PCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Bultter) अपने साथी इंग्लिश खिलाड़ी एलेक्स हेल्स (Alex Hales) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में जोस बटलर अपनी पारी के दौरान तीन छक्के ठोकते हैं तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 596 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़कर बतौर इंग्लिश खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। गौर करें कि फिलहाल जोस बटलर के नाम 493 टी20 मैचों में 593 छक्के दर्ज हैं, वहीं एलेक्स हेल्स ने 529 मैचों में 595 छक्के लगाए हैं।
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि टी20 क्रिकेट में जोस बटलर अपने 600 छक्के पूरे करने से सिर्फ और सिर्फ 7 छक्के दूर हैं। इस फॉर्मेट में अब तक दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ी ही 600 या उससे ज्यादा छक्के ठोकने का कारनामा कर पाए हैं।