India Probable Playing XI vs Netherlands: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 36वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड (IND vs NED) के बीच बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है आराम: सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज़ों को आराम देने का फैसला कर सकती है।

Advertisement

बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट ने बीते समय में लगातार ही अपने खिलाड़ियों के वर्कलोड पर काफी ध्यान दिया है। यही वज़ह है नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती या किसी दूसरे खिलाड़ी को आराम दिया जाता है, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। जसप्रीत बुमराह ने टूर्नामेंट में 2 मैचों में 3 विकेट लिए हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती 3 मैचों में 6 विकेट निकाले हैं।

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका: भारतीय टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में 27 साल के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह की वापसी होनी लगभग तय है। इस बाएं हाथ के बॉलर ने देश के लिए 78 टी20 मैचों में 121 विकेट निकाले हैं। वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी 2 मैचों में 3 विकेट चटका चुके हैं।

अर्शदीप के अलावा मोहम्मद सिराज को भी प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज़ को आराम दिया जाएगा। गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की स्क्वाड में हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट बनकर शामिल हुए हैं। वो टूर्नामेंट में एक मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे।

India की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार