India vs England 2nd T20I: भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के पास शनिवार (25 जनवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने चार ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। स्पिनर युजवेंद्र चहल को पछाड़कर भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। 

Advertisement

भारत के लिए 100 टी-20 इंटरनेशनल विकेट

Advertisement

अर्शदीप सिंह अगर इस मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के 21वें गेंदबाज बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक 61 पारियों में 97 विकेट चटकाए हैं।

बतौर तेज गेंदबाज सबसे तेज

अर्शदीप अगर इस मुकाबले में 100 विकेट के आंकड़े को छू लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के नाम है, जिन्होंने 71 मैच में 100 विकेट पूरे किए थे। 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट

Advertisement

राशिद खान- 53 मैच

संदीप लामिचाने- 54 मैच

वानिंदु हसरंगा- 63 मैच

Advertisement

हारिस रऊफ- 71 मैच

एहसान खान- 71 मैच

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी थी। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार