भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया। इस मैच में भारतीय टीम को आखिरी 14 गेंद में सिर्फ एक रन चाहिए था और एक विकेट शेष था लेकिन अर्शदीप सिंह ने सूझ-बूझ दिखाने की जगह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और अपना विकेट गंवा बैठे।अर्शदीप के आउट होते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम के होश उड़ गए क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ये जीता हुआ मैच टाई कैसे हो गया?

Advertisement

सोशल मीडिया पर फैंस को सबसे ज्यादा ये बात खटक रही है कि आखिर अर्शदीप ने पहली ही बॉल पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश क्यों की जबकि वो चाहते तो आराम से 14 गेंदों में 1 रन बना सकते थे लेकिन हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में अर्शदीप ने अपना विकेट गंवा दिया और अब वो सोशल मीडिया पर फैंस की ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं।

Advertisement

इस समय भारतीय फैंस अर्शदीप को ही मैच का मुजरिम मान रहे हैं और अलग-अलग तरह के मीम्स और ट्वीट करके अर्शदीप को फटकार लगा रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास अर्शदीप पर निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार