भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अर्शदीप सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में तो कोई विकेट नहीं लिया लेकिन मैच के बाद वो लगातार सुर्खियों में रहे। उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ रील्स बनाई और उनमें से एक संजू सैमसन भी थे जिनके साथ उन्होंने एक मजेदार रील बनाई।

Advertisement

अर्शदीप और संजू की ये रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो संजू के मजे लेते हुए कहते हैं कि आखिरकार संजू को जस्टिस मिल ही गया। गौरतलब है कि जब भी विकेटकीपर-बैटर को इंडियन टीम में जगह नहीं मिलती थी तो सोशल मीडिया पर अक्सर “जस्टिस फॉर संजू सैमसन” ट्रेंड करता था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद ही सैमसन परमानेंट खिलाड़ी बने।

Advertisement

इसके अलावा अर्शदीप ने अपने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी एक मजेदार रील शेयर की। अर्शदीप ने गंभीर के मजे लेते हुए कहा, “पाजी, कदे हस वि लिया करो यार।” अर्शदीप की ये बात सुनकर गंभीर भी हंस पड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस फाइनल मैच की बात करें तो 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम क शुरूआत खराब रही और 31 रन के कुल स्कोर पर फिन एलन (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद रचिन रविंद्र (1), ग्लेन फिलिप्स (5) और मार्क चैपमैन (3) सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि टिम सेफर्ट ने एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्धशतक लगाया। सेफर्ट ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 26 गेंदों में 52 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते न्यूजीलैंड 19 ओवर मे 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं अक्षर ने तीन ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और वरूण चक्रवर्ती के खाते में 1-1 विकेट आया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार