ENG vs IND 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर को बिना खाता खोले पवेलियन भेजकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, लेकिन इसके बाद नई गेंद के साथ अर्शदीप सिंह ने ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लैंड की शुरुआत में ही लड़खड़ा गई।
इस लक्ष्य का पीछा करन करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी, जिस पर फिल सॉल्ट कट शॉट खेलने की कोशिश में बल्ले का हल्का किनारा लगा बैठे। विकेट के पीछे खड़े ईशान किशन ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपक लिया। इस तरह फिल सॉल्ट गोल्डन डक का शिकार बने और इंग्लैंड का स्कोर बिना कोई रन बने पहला विकेट गंवा बैठा।
फिर उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को भी अपना शिकार बना लिया। इस बार उन्होंने फुल लेंथ गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर डाली। बटलर ने फ्लिक शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में उठ गई। मिडविकेट पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती ने शानदार छलांग लगाते हुए आसान नहीं दिखने वाला कैच लपक लिया। बटलर भी तीन गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
VIDEO:
इन दो शुरुआती झटकों के साथ इंग्लैंड की टीम महज 1 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा चुकी थी। अर्शदीप की इस घातक शुरुआत ने इंग्लैंड पर शुरुआती ओवरों में ही दबाव बना दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 40 गेंदों में 49 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रन का अहम योगदान दिया। आखिर में तिलक वर्मा ने फिनिशिंग पारी खेलते हुए 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।