आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है लेकिन इस मैच में मुंबई की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई को पावरप्ले में सिर्फ 2 गेंदों में 2 झटके दे डाले।
अर्शदीप ने पहले तो पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रयान रिकल्टन को चारों खाने चित्त करते हुए आउट किया और अगली ही गेंद पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस की दुनिया हिला दी। रिकल्टन का विकेट लेते ही अर्शदीप ने आईपीएल करियर में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। उनके इन दो विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स बगैर किसी बदलाव के इस मैच में उतरी है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम में दो बदलाव हुए हैं। मिचेल सेंटनर की जगह मयंक रावत को मौका दिया गया है, जबकि चोटिल रोहित शर्मा के स्थान पर क्विंटन डी कॉक प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की इस सीजन शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम पहले चार मुकाबलों में तीन मैच हार चुकी है और सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है। वहीं पंजाब किंग्स अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर 7 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: अल्लाह ग़ज़नफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज और अश्विनी कुमार।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार।
Also Read: LIVE Cricket Score
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर।