Arshin Kulkarni MPL Century VIDEO: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2023 में 18 वर्षीय अर्शिन कुलकर्णी ने तूफानी शतक ठोककर सुर्खियां बटोरी है। दरअसल, MPL 2023 का सातवां मुकाबला ईगल नासिक टाइटंस और पुणेरी बप्पा के बीच खेला गया था जिसके दौरान ईगल नासिक टाइटंस के युवा बल्लेबाज़ अर्शिन कुलकर्णी ने महज 54 गेंदों पर 117 रन ठोककर विपक्षी टीम को पूरी तरह हिला डाला। इस दौरान अर्शिन के बल्ले से 13 छक्के देखने को मिले जिसके कारण अब हर को इस खिलाड़ी की खूब तारीफ कर रहा है। अर्शिन MPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

Advertisement

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 54 गेंदों पर 13 छक्के और 3 चौके की मदद से 117 रन बनाए। यानी उन्होंने महज चौके छक्कों की मदद से ही 16 गेंदों पर 90 रन ठोक डाले। इस तूफानी पारी के दौरान अर्शिन का स्ट्राइक रेट 216.67 का रहा। इतना ही नहीं, अर्शिन ने महज 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था और इसके बाद जब वह गेंदबाज़ी करने आए तब उन्होंने अपनी टीम के लिए अपने कोटे के चार ओवर में महज 21 रन देकर विपक्षी टीम के चार विकेट भी झटके।

Advertisement

गौरतलब है कि यह एक बेहद कांटे का मुकाबला था और ईगल नासिक टाइटंस को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 5 रन बचाने थे। यहां कप्तान राहुल त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने सबसे सफल खिलाड़ी को याद किया और गेंद एक बार फिर अर्शिन के हाथों में थमा दी। इसके बाद क्या था अर्शिन ने अपना जादू बिखेरा और महज 5 रन डिफेंड करते हुए अपनी टीम को रोमांचक अंदाज में एक रन से जीत दिलवाई।

Also Read: Live Scorecard

यही वजह है सोशल मीडिया पर अर्शिन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बात करें अगर इस मुकाबले की तो ईगल नासिक टाइटंस ने 20 ओवर में अर्शिन की 117 रनों की पारी के दम पर 204 रनों का लक्ष्य सेट किया था। इसके बाद पुणेरी बप्पा की टीम ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (23 गेंदों पर 50 रन) के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 202 रन बनाए। एक बेहद करीबी मुकाबले में पुणेरी बप्पा की टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। ईगल नासिक टाइटंस की टीम अब तक टूर्नामेंट में 3 मैचों में तीन जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार