विराट कोहली ने इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में 1-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत के सभी प्रारूपों के कप्तान के रूप में अपना पद छोड़ दिया था। तब से लगभग सात महीने हो चुके हैं और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने आगे आकर विराट के कप्तानी छोड़ने की कहानी बताई है।

Advertisement

33 वर्षीय विराट ने यूएई में टी 20 वर्ल्डकप के समाप्त होने के बाद पिछले साल नवंबर में टी-20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, बीसीसीआई ने दिसंबर में उनसे उनकी वनडे कप्तानी भी छीन ली और रोहित शर्मा को बागडोर सौंप दी। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया अच्छा कर रही है लेकिन विराट ने जो विरासत रोहित को सौंपी है उसका श्रेय पूर्व कप्तान को जाना लाज़मी है।

Advertisement

विराट के कप्तानी छोड़ने के सवाल पर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने जर्नलिस्ट विमल कुमार से बात की और उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'देखिए जहां तक ​​विराट का सवाल है, वो कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है। वो महान हैं और भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अद्वितीय है। इस तरह की बातचीत मीडिया में होती रहती है और इससे हम प्रभावित नहीं होते हैं।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, 'हम चाहते हैं कि वो जल्द फॉर्म में लौट आए और जहां तक ​​टीम चयन का सवाल है तो हम इसे चयनकर्ताओं पर छोड़ देते हैं। ये उनकी कॉल है कि वो इसके बारे में कैसे जाना चाहते हैं। जहां तक कप्तानी का सवाल है, ये उनका कॉल था। उन्होंने तय किया कि मुझे अब कप्तानी नहीं करनी है। वो पद छोड़ना चाहता था और ये पूरी तरह से उसका निर्णय था और हमने इसका सम्मान किया। देखिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट में इतना योगदान दिया है कि क्रिकेट बोर्ड में हर कोई उनका सम्मान करता है। हम विराट को मैदान पर एक्शन में देखना चाहते हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार