IND-W vs ZIM-W 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शुक्रवार (16 अक्टूबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (Arundhati reddy) ने जिम्बाब्वे की सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु (Kellis ndlovu) को आउट कर टीम इंडिया को अहम सफलता दिलाई। 

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु संभलकर बल्लेबाजी कर रही थीं और 42 रन तक पहुंच गईं। भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट की तलाश में थीं, ताकि जिम्बाब्वे की पारी पर लगाम लगाई जा सके। आखिरकार पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने नधलोवु को पवेलियन भेज दिया।

अरुंधति ने इस गेंद पर बैक ऑफ द हैंड स्लोअर डिलीवरी डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद फुलटॉस हो गई। नधलोवु ने इसे लेग साइड की तरफ जोर से मारने के लिए बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह गेंद की गति और उछाल को सही तरह से भांप नहीं सकीं। वह शॉट खेलने में जल्दी कर गईं और गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए सीधे ऑफ स्टंप्स से जा टकराई।

Advertisement

इस विकेट के बाद यह भी जांच की गई कि कहीं गेंद कमर से ऊपर की फुलटॉस तो नहीं थी। हालांकि, रीप्ले देखने के बाद गेंद को वैध करार दिया गया और नधलोवु को पवेलियन लौटना पड़ा। वह 44 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं।

VIDEO:

जिम्बाब्वे की इस पारी में केलिस नधलोवु के बाद आखिरी ओवरों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई शार्ने मेयर्स ने थोड़ी तेजी दिखाते हुए 33 गेंदों नें 36 रन बनाए। जिसके चलते टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़।

Advertisement

जिम्बाब्वे महिला टीम  (प्लेइंग XI): न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार