अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 45 रनों से जीत हासिल हुई। 

Advertisement

इस जीत के साथ अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले को जीतते ही असगर ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 41 मैच जीतने का कारनामा कर लिया और उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज धोनी की बराबरी की। धोनी ने भी बतौर कप्तान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉरमेट में 41 मैचों में जीत हासिल की है।

असगर अफगान के रिकॉर्ड बतौर कप्तान बेहद जबरदस्त है। इन्होंने अभी तक 51 टी-20 मैचों में टीम का कार्यभार संभाला है जिसमें इन्हें 41 में जीत मिली है।

दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी ने 72 मुकाबलों में 41 जीत हासिल की है। कैप्टन कूल और असगर अफगान के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का नंबर आता है जिनके नाम 33 जीत दर्ज है।

अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करते हुए 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार