लंदन, 19 अगस्त  इंग्लैंड ने गुरुवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। पहले टेस्ट में मेजबान टीम को आस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। 

Advertisement

टीम में बदलाव न करने का मतलब है कि जेम्स एंडरसन तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड टीम का प्रबंधन एंडरसन पर निगाहें रखे हुए है। 

Advertisement

एंडरसन को पहले टेस्ट में पिंडली में चोट लग गई थी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल के एंडरसन लंकाशायर के लिए तीन दिवसीय मैच खेलेंगे जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है। 

दूसरे टेस्ट में रन न बनाने के बाद भी जेसन रॉय और जोए डेनले टीम में बने हुए हैं। आर्चर अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने तैयार हैं। 

तीसरा टेस्ट 26 अगस्त को खत्म होगा और इसके बाद चौथा मैच ओल्ड ट्रेफर्ड पर चार सिंतबर से शुरू होगा। 

टीम : जोए रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, सैम कुरैन, जोए डेनले, जैक लीच, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार