Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट मैच में कंगारुओं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। आउट होने से पहले वॉर्नर ने 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Advertisement

डेविड वॉर्नर बेन स्टोक्स की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में स्टुअर्ट बॉर्ड को अपना कैच थमा बैठे थे। वहीं आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। वॉर्नर ने शतक का मौका चूका वहीं जब वह आउट होकर निराश मन से पवेलियन लौट रहे थे तब उन्होंने एक छोटे बच्चे का दिन बना दिया।

Advertisement

वॉर्नर के शानदार 95 रन बनाने के चलते जनता उनका अभिवादन कर रही थी। वॉर्नर ने इशारों-इशारों में फैंस को शुक्रिया कहा वहीं एक छोटे बच्चे को उन्होंने अपना गल्वस गिफ्ट कर दिया। वॉर्नर से गिफ्ट पाकर बच्चा खुशी से झूम उठा। वहीं अगर इस  डे-नाइट टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।  

पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। पैट कमिंस कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से अभी क्वारंटीन हैं। बता दें कि सैंडपेपर गेट के बाद पहली बार स्टीव स्मिथ बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार