एशेज 2023 में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है जैसा उनसे उम्मीद की गयी थी। एशेज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वो जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि वो दूसरी पारी में बड़ा स्कोर करेंगे उन्होंने इसकी झलक भी दिखाई। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके और जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 41 ओवर करने आये अनुभवी एंडरसन ने पहली गेंद शॉर्ट और वाइड डाली। लाबुशेन ने इस गेंद को अच्छे से कट किया लेकिन वो गैप नहीं ढूंढ पाए और गेंद बैकवार्ड पॉइंट पर खड़े हैरी ब्रूक के हाथों में चली गयी। ये ब्रूक के लिए बेहद ही आसान कैच था। लाबुशेन ने 51 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 30 रन बनाये। उन्होंने फॉर्म में चल रहे उस्मान ख्वाजा के साथ 60 (96) रन जोड़े। 

Advertisement

इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो वो अपनी पहली पारी में 76.2 ओवर में 325 के स्कोर पर सिमट गए थे। इस वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के 416 के स्कोर से 91 रन पीछे रह गए थे। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन डकेट ने बनाये। उन्होंने 134 गेंदों का सामना करते हुए 98 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 68 गेंद में 4 चौको की मदद से 50 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपने खाते में जोड़े। उनके अलावा 2-2 विकेट जोश हेजलवुड और ट्रैविस हेड ने अपने नाम किये। पैट कमिंस, नाथन लियोन और कैमरून ग्रीन एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन। 

Also Read: Live Scorecard

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार