एशेज 2023 के 5वें टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन स्टंप्स तक 25 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए है। वो अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 222 रन पीछे है। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 54.4 ओवरों में 283 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इंग्लैंड को इस स्कोर पर समेटने में मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक 26 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बना लिए थे। लंच ब्रेक के समय हैरी ब्रूक 41 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। वहीं मोईन अली 10(28) रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 58* (63) रन की साझेदारी हो चुकी हैं। पहले सेशन में इंग्लैंड ने बेन डकेट (41 गेंद में 41 रन), जैक क्रॉली (37 में 22 रन) और जो रुट (11 गेंद में 5 रन) के विकेट खोये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक-एक विकेट कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श ने हासिल किया। 

Advertisement

लंच के बाद जब दूसरे सेशन का खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड ने बहुत जल्द मोईन अली (47 गेंद में 34), बेन स्टोक्स (16 गेंद में 3) और जॉनी बेयरस्टो 4(14) के विकेट खो दिए। कुछ देर बाद 43वां ओवर करने आये मिचेल स्टार्क ने ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट कर दिया। ब्रूक ने 91 गेंद में 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में टी ब्रेक के समय इंग्लैंड का स्कोर 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। मार्क वुड 23(25) और क्रिस वोक्स 15(20) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने लिए। वहीं एक-एक विकेट कप्तान कमिंस, मार्श और मर्फी को मिला। 

तीसरे सेशन का खेल जब शुरू हुआ तो कुछ ही देर में इंग्लैंड की पूरी टीम 54.4 ओवरों में 283 के स्कोर पर सिमट गयी। वोक्स 36(36), मार्क वुड 28(29) रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपने खाते में जोड़े। उनके अलावा 2-2 विकेट जोश हेजलवुड और टॉड मर्फी ने अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट कप्तान कमिंस और मार्श ने अपने नाम किया। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने आये उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 49 (101) रन जोड़े। इस साझेदारी को क्रिस वोक्स ने वॉर्नर (52 गेंद में 24 रन) को आउट करके तोड़ा। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मार्नस लाबुशेन उतरे। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक 25 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए और वो इंग्लैंड के स्कोर से 222 रन पीछे है। ख्वाजा 26(75) और लाबुशेन 2(23) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार