मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ गुरुवार (18 अप्रैल) को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन युवा बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

आशुतोष शर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 217.86 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों में 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी से वो पंजाब को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों को धोया उसने फैंस को उनका मुरीद बना दिया। अपनी पारी में लगाए गए 7 छक्कों में से एक छक्का तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाया। आशुतोष ने जसप्रीत बुमराह की तेज़ यॉर्कर गेंद पर स्वीप खेलकर ये छक्का लगाया और हर कोई उनके इस शॉट को बस देखता ही रह गया।

Advertisement

अपने इस छक्के को लेकर आशुतोष ने अपना दिल खोला और मैच के बाद बताया कि उनका सपना था कि किसी तेज़ गेंदबाज के खिलाफ स्वीप शॉट खेलकर वो छक्का लगाएं लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि उनका ये सपना जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पूरा होगा। आशुतोष ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जसप्रीत बुमरा की गेंद पर स्वीप शॉट मारना मेरा सपना था। मैंने अक्सर इस प्रकार के शॉट्स का अभ्यास किया है क्योंकि क्रिकेट में स्वीप शॉट आम हैं। खेलते समय, मैं अपनी प्रक्रिया पर केंद्रित रहा और मुझे विश्वास था कि मैं अपनी टीम को जीत दिला सकता हूं।”

आगे बोलते हुए आशुतोष ने कहा, “संजय बांगड़ ने मुझे सलाह दी कि तुम आलसी व्यक्ति नहीं हो। तुम्हारे पास उचित क्रिकेटिंग शॉट्स हैं, इसलिए उन कौशलों को निखारने पर ध्यान केंद्रित करो। उनके उस छोटे से बयान और विश्वास ने मेरे लिए बहुत बड़ा अंतर पैदा किया। इसने मेरे खेल को बदल दिया। अब मैं बस उनके मार्गदर्शन का पालन करने की कोशिश कर रहा हूं।"

Also Read: Live Score

अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद रविवार को पंजाब किंग्स महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी और इस मैच को जीतकर पंजाब की टीम वापस से प्लेऑफ की रेस में आना चाहेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार