मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ गुरुवार (18 अप्रैल) को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। 

 
Advertisement

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आशुतोष ने 217.86 की स्ट्राईक रेट से 28 गेंदों में 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली। जिससे 111 रन पर 7 विकेट गवा चुकी पंजाब की टीम 183 रन तक पहुंची। 

Advertisement

आशुतोष ने अपनी इस पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के बेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर गजब शॉट खेलना, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष ने, बुमराह को स्वीप लगाते हुए छक्का मारा। बुमराह यॉर्कर डालने से चूके औऱ आशुतोष ने शफ़ल करते हुए स्वीप शॉट लगाया और गेंद को बैकवर्ज स्कावयर लेग के ऊपस से बाउंड्री पार पहुंचा दिया। 

आशुतोष के बल्ले से यह शॉट तब आया, जब इस ओवर के पहले गेंद पर ही बुमराह ने उनके साथी बल्लेबाज शशांक सिंह को आउट किया था और पंजाब के 7 विकेट गिर चुके थे। 

आशुतोष डेब्यू के बाद 4 पारियों में 52 की औसत औऱ 205.26 की स्ट्राईक रेट से 156 रन बनाए हैं। वह आईपीएल के एक सीजन में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने 115 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा आशुतोष छठे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है। 
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (78), रोहित शर्मा (36) और तिलक वर्मा (नाबाद 34) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। 

Also Read: Live Score

इसके जवाब में पंजाब खराब शुरूआत के बाद भी 19.1 ओवर में 183 रन के स्कोर तक पहुंची। जिसमें आशुतोष शर्मा  (61 रन) औऱ शशांक सिंह ( 41 रन) की तूफानी पारियां खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार