5 अक्टूबर। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन महान स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट रिकार्ड की बराबरी से एक कदम दूर हैं। अश्विन ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सात विकेट अपने नाम किए। वह अब 350 विकेट से एक विकेट दूर हैं।

Advertisement

अश्विन एक विकेट और ले लेते हैं तो वह मुरलीधरन के साथ टेस्ट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

Advertisement

अश्विन के अभी 66 टेस्ट मैचों में 349 विकेट हैं। मुरलीधरन भी 66 टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने में सफल रहे थे। भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 77 टेस्ट मैचों में 350 विकेट का आंकड़ा छुआ था।
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार