30 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हैदराबाद के हाथों 45 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर कमाल किया और 56 गेंद पर 7 चौके और दो छक्‍कों की मदद से 81 रन शानदार पारी खेली। 

Advertisement

डेविड वॉर्नर को उनके धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने एक बार फिर मांकड़ रन आउट करने की 2 मौके पर भरपूर कोशिश की लेकिन वो दोनों दफा असफल हुए।

Advertisement

जिसके बाद अंपायर ने अश्विन को समय बर्बाद करने के लिए फटकार लगा दी। हुआ ये कि मैच के दौरान अश्विन गेंदबाज कर रहे थे तो नॉन स्ट्राइक पर साहा थे। 

ऐसे में उन्होंने अपनी गेंदबाजी के बाद दो दफा गेंद फेंकते - फेंकते रह गए लेकिन साहा अपने क्रिज से बाहर नहीं गए। ऐसे में अंपायर भी अश्विन से काफी खफा दिखे और फटकार लगाई। इसके बाद अश्विन फिर नॉर्मली गेंद फेंकने लगे।

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार