24 सितंबर। एशिया कप 2018 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। एशिया कप 2018 में भारत की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 26 सितंबर को होने वाले मैच में जो टीम बनेगी विजेता वो 28 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।

Advertisement

इस समय एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम एक ऐसी टीम है जो बेहद ही शानदार खेल दिखा पाने में सफल रही लेकिन दुर्भाग्य से फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

Advertisement

एक तरफ जहां अफगानिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचने से चुक गई तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने एशिया कप को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

खबरों की माने तो एक अफगान क्रिकेटर से बुकी ने संपर्क किया था। वह बुकी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच को फीक्स कराना चाहता था। 

उस अफगान क्रिकेटर ने इसकी सुचना अपने टीम मैनेजर को दी थी। इस मामले को मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम मैनेजर ने भारतीय स्टाफ से इस बारे में बात कर एंटी करप्शन सिक्योरिटी यूनिट के अधिकारियों को सूचित कर दिया था।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

आपको बता दें कि आईसीसी बहुत ही सतर्कता के साथ दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंटों पर अपनी नजर बनाए हुए है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार