24 सितंबर। तूफानी फॉर्म में चल रहे शिखर धवन (114) और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 111) की एक और लाजवाब शतकीय पारियों के दम पर छह बार की चैम्पियन भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर रविवार को एशिया कप-2018 के फाइनल में लगभग प्रवेश कर लिया।

Advertisement

भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 237 रन पर रोक दिया और फिर 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

जिसके बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 210 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी कर पाकिस्तान को एक तरफे मुकाबले में हरा दिया।

आपको बता दें कि मैच के बाद कोच रवि शास्त्री ने दोनों दिग्गजों ने बात की और ये भी पूछा कि रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के दौरान आपस में आप क्या - क्या बात कर रहे थे।

रोहित शर्मा ने कहा कि शुरूआत के 5 ओवर के दौरान हम सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही बात कर रहे थे। इसके बाद हम जब 7-8 ओवर बल्लेबाजी करने लगे तो कुछ पुरानी बातों पर भी हमने बात की।

इसके अलावा रोहित ने कहा कि जह शिखर धवन पूरी तरह से सेट हो जाते हैं तो मेरे लिए अच्छा ये होता है कि उन्हें अकेला ही छोड़ दें।

देखिए वीडियो

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार