इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें एडिशन के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। इस सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमें इकट्ठी होनी भी शुरू हो गई हैं और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने तो प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजस्थान के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी टीम के साथ जुड़ गए और उन्होंने रवींद्र जडेजा से भी मुलाकात की।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने अपना प्री-सीज़न कैंप पहले ही शुरू कर दिया है और वायरल वीडियो में सूर्यवंशी को जडेजा से मिलते हुए भी देखा गया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि अनुभवी ऑलराउंडर सूर्यवंशी से उनके हाल के मैचों के बारे में पूछ रहे हैं और आने वाले सीज़न के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में जडेजा ने कहा, “तुम अभी DY पाटिल टी-20 कप में खेल रहे थे ना क्या हुआ उसका?" सूर्यवंशी ने जवाब दिया, “मैं कल ही आया हूं, हम सेमीफाइनल में हार गए।” इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि 28 मार्च से आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है, ऐसे में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कई लोगों की नज़रें होंगी। स्टार बैट्समैन ने रॉयल्स के लिए पिछले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरी थीं और उसके बाद इंडिया U19 के लिए भी बड़े टूर्नामेंट में अपने हालिया कारनामों से लाइमलाइट लूटी। राजस्थान का खेमा और फैंस यही चाहेंगे कि सूर्यवंशी अपना ये फॉर्म ऐसा ही जारी रखें औऱ आईपीएल 2026 में भी धूम मचाएं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा, सैम करन, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल और कई दूसरे स्टार्स भी राजस्थान के खेमे में शामिल हैं। हालांकि, संजू सैमसन ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं लेकिन इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में राजस्थान की टीम चाहेगी कि पिछले 17 सालों से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया जाए और दूसरी ट्रॉफी जीती जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार