Anuerin Donald Video: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (AUS vs ENG 2nd T20) मंगलवार, 24 नवंबर को क्वींसलैंड के पीपल फर्स्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ एन्यूरिन डोनाल्ड (Anuerin Donald) बुरी तरह चोटिल होने से बाल-बाल बचे। इंग्लैंड की फील्डिंग के दौरान एक गेंद सीधा उनके मुंह पर लगी।

ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए जेम्स कोल्स गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी तीसरी गेंद पर जोएल डेविस ने स्लॉग स्वीप खेला और छक्का मारने की कोशिश की। हालांकि यहां वो गेंद को अपने बैट से मिडिल करने में नाकाम रहे। ऐसे में अब बाउंड्री पर खड़े एन्यूरिन डोनाल्ड के पास कैच पकड़कर इंग्लैंड को सफलता दिलाने का मौका था।

एन्यूरिन ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ भागकर कैच पकड़ने की कोशिश की। वो तेजी से गेंद की तरफ गए और उन्होंने आखिर में दोनों हाथों से कैच लपकने की कोशिश की। इसी मौके पर वो गेंद डोनाल्ड के हाथों से छटक गया। इसके बाद गेंद सीधा उनके मुंह पर लगी। राहत की खबर ये है कि हाथ पर लगने के बाद गेंद धीमी हो गई थी। इस वज़ह से डोनाल्ड बुरी तरह से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: क्वींसलैंड के मैदान पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उनके लिए निखिल चौधरी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 35 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। निखिल के अलावा जोएल डेविस (25 गेंदों पर 39 रन) और जेक फ्रेजर मैक्गर्क (13 गेंदों पर 27 रन) ही 20 प्लस रन बनाने में सफल हुए। तो ऐसे ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 184 रन टांगे। यहां से इंग्लैंड को जीतने के लिए 185 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

ऐसी है दोनों टीमें

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद और हेनरी क्रॉम्ब।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, एडम ज़म्पा और राइली मेरेडिथ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार