Marnus Labuschagne Unlucky Dismissal Video: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield 2026-27) खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड (New South Wales vs Queensland) की टक्कर हो रही है। इस मुकाबले में क्वींसलैंड के कैप्टन मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) अपनी दूसरी पारी में बेहद ही अनलकी तरीके से आउट हुए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना क्वींसलैंड की दूसरी पारी के 20वें ओवर में घटी। न्यू साउथ वेल्स के लिए अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी छठी गेंद ऑफ स्पिन की और मानस लाबुशेन को फंसाया। लियोन का बॉल ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुआ और फिर उसने टर्न लिया। यहां मार्नस लाबुशेन ने घुटने पर बैठकर स्वीप खेलने की कोशिश की।
यहां पर ही मार्नस से गलती हुई। वो गेंद को बैट से मिडिल नहीं कर पाए और गेंद सीधा उनके शरीर से टकराकर उछल गई। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। लियोन का बॉल लाबुशेन के बैट के पिछले हिस्से से टकराया और फिर विकेटकीपर की तरफ गया। इसी मौका पर न्यू साउथ वेल्स के विकेटकीपर ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और शानदार कैच लपका।
तो ऐसे मार्नस लाबुशेन जो कि मैदान पर सेट हो गए थे, अचानक अनलकी तीसरे से आउट हुए। आउट होने के बाद वो पूरी तरह हैरान थे। आप नीचे उनके आउट होने और रिएक्शन का पूरा वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि मार्नस लाबुशेन पहली पारी में भी कुछ खास रन नहीं बना पाए थे। वो 86 गेंदों पर 37 रन करके आउट हुए थे। मार्नस लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम में भी उनकी पॉजिशन पर सवाल खड़े हुए हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
न्यू साउथ वेल्स (प्लेइंग XI): सैम कोंस्टस, जोश फिलिप, कर्टिस पैटरसन, स्टीव स्मिथ, निक मैडिन्सन (कप्तान), रयान हिक्स (विकेटकीपर), चार्ल्स स्टोबो, सीन एबॉट, नाथन लियोन, लियाम हैचर और ब्राइस जैक्सन।
Also Read: LIVE Cricket Score
क्वींसलैंड (प्लेइंग XI): ह्यूगो बर्डन, एंगस लवेल, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), जैक क्लेटन, ह्यू वेइबगेन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), माइकल नेसर, जैक सिनफील्ड, टॉम स्ट्राकर, कैमरन गैनन और मिचेल स्वेपसन।