VIDEO : रोहित शर्मा ने जड़ा खतरनाक छक्का, सिक्योरिटी गार्ड की पीठ पर जा लगी गेंद

Updated: Tue, Sep 06 2022 23:05 IST
Cricket Image for VIDEO : रोहित शर्मा ने जड़ा खतरनाक छक्का, सिक्योरिटी गार्ड की पीठ पर जा लगी गेंद (Image Source: Google)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में एशिया कप 2022 सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 72 रनों की तूफानी पारी से कई रिकॉर्ड तोड़े। 'हिटमैन' ने ना केवल इस साल का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया, बल्कि वो एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक स्कोर करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

अपनी 72 रन की पारी के दौरान रोहित ने चार बड़े छक्के और पांच चौके लगाए। इन छक्कों में से एक छक्का ऐसा भी था जो जानलेवा साबित हो सकता था। दरअसल, रोहित का ये छक्का स्टेडियम में तैनात एक सुरक्षाकर्मी को लग गया। हालांकि गनीमत ये रही कि ये गेंद शरीर के ऐसे हिस्से पर लगी जहां पर उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी होगी।

ये घटना भारत की पारी के दसवें ओवर में देखने को मिली जब असिथा फर्नांडो की पहली गेंद पर ही, रोहित ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए और गेंद पर जोरदार शॉट खेलते हुए डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर छक्का जड़ दिया। रोहित का ये शॉट जिस दिशा में गया वहां एक सुरक्षाकर्मी खड़ा था और उसका चेहरा फैंस की तरफ था जिसके चलते वो गेंद ना देख सका।

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

यही कारण था कि गेंद सुरक्षाकर्मी की पीठ पर लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने दिलचस्प कैप्शन के साथ शेयर किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फैन ने लिखा, 'जब हिटमैन इस तरह की फॉर्म में हो तो अपनी नजर बॉल पर रखें।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें