चिर-प्रतिद्वंदी भारत औऱ पाकिस्तान रविवार (4 सितंबर) को एशिया कप 2022 के सुपर 4 राउंड के दूसरे मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों के बीच इस टूर्नामेंट में हुए पहले मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सुपर 4 के इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बन सकते हैं, आइए जानतें हैं। 

Advertisement

एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

Advertisement

भारत औऱ पाकिस्तान के बीच अब तक 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने आठ में जीत हासिल की है और दो में सिर्फ पाकिस्तान को जीत मिली है।  

बन सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड

कोहली का छक्कों का शतक

विराट कोहली अगर इस मैच में तीन छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के दूसरे और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए फिलहाल यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा (165) ने ही किया है। 

Advertisement

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के 

सूर्यकुमार यादव एक छक्का जड़ते ही टी-20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। सूर्यकुमार 2022 में इस फॉर्मेट में अब तक 31 छक्के जड़ चुके हैं। इससे पहले 2018 में रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों मे 31 छक्के जड़े थे। 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

अगर रोहित पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल (महिला/पुरुष) क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मुकाबले में वह न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ेगे, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 3531 रन दर्ज हैं। रोहित अब तक 3520 रन बना चुके हैं। 

सूर्यकुमार यादव के 500 टी-20 रन

सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

टी-20 में 450 छक्के 

रोहित अगर पांच छ्कके जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 450 जड़ने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

चहल का विकेट का दोहरा शतक

Advertisement

युजवेंद्र चहल इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से तीन विकेट दूर है। वह तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 200 विकेट लेने वाले भारत के 22वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार