एशिया कप 2023 के सुपर 4 के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हारिस रऊफ की शानदार गेंदबाजी और इमाम-उल-हक के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश की तरफ से रहीम और शाकिब ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने  किया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 38.4 ओवरों में 193 के स्कोर पर ढेर हो गयी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुश्फिकुर रहीम ने बनाये। उन्होंने 87 गेंद में 5 चौको की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 57 गेंद में 7 चौको की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहीम और शाकिब ने 100 (120) रन की साझेदारी निभाई। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हारिस रऊफ ने लिए। रऊफ (9 विकेट) एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। नसीम शाह ने 3 विकेट हासिल किये। वहीं एक-एक विकेट शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और इफ्तिखार अहमद एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने मैच को 39.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर और 194 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन  इमाम-उल-हक ने बनाये। उन्होंने 84 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मोहम्मद रिजवान ने 79 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इमाम और रिजवान ने 85 (104) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट लिए। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफिफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद। 

Also Read: Live Score

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार