India vs Bangladesh Super 4 Asia Cup 2025: भारत के खिलाफ बुधवार (24 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप के सुपर 4 राउंड के मुकाबले से पहले बांग्लादेश क्रिकेट को बड़ा झटका लग सकता है। 22 सितंबर को आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में ट्रेनिंग के दौरान कप्तान लिटन दास (Litton Das) पीठ में खिंचाव आ गया है।

Advertisement

नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान स्कावयर कट खेलने के दौरान लिटन को पेट के बाईं तरफ के हिस्से में दर्द महसूस  हुआ। टीम फिजियो बायजिद उल इस्लाम द्वारा जांच के बाद वह नेट्स से बाहर चले गए। 

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने मंगलवार (23 सितंबर) को क्रिकबज से बातचीत में कहा, हम आज लिटन की जांच करेंगे क्योंकि बाहर से वह बिल्कुल ठीक लग रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले हमें उसका मेडिकल आकलन करना होगा।

हालांकि वह इस घटना के बाद ज्यादा असहज नहीं दिखे थे, लेकिन अगर वह भारत के खिलाफ मुकाबले से बाहर होते हैं तो यह बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका होगा। 

फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि अगर लिटन बाहर होते हैं तो उनकी जगह टीम की कप्तानी कौन करेगा, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए किसी को उप-कप्तान नियुक्त नहीं किया है। 

बता दें कि बांग्लादेश ने सुपर 4 राउंड की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत से की थी। 

Advertisement

अभी तक बांग्लादेश के लिहाज से टूर्नामेंट में लिटन का प्रदर्शन अच्छा रहा है, 4 पारी में 119 रन के साथ वह बांग्लादेश के दूसरे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उनके आगे सिर्फ तौहीद हृदॉय (127 रन) हैं। 

भारत और बांग्लादेश का रिकॉर्ड

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों टीमों के टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात की जाए तो भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 17 मैच हुए हैं। जिसमें भारत ने 16 में जीत हासिल की है और बांग्लादेश सिर्फ एक बार जीता है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार