2 अक्टूबर। यशस्वी जायसवाल (92) और आयुष बदोनी (65) की अर्धशतकीय पारियों के बाद सिद्धार्थ देसाई (चार विकेट) तथा हर्ष त्यागी (तीन विकेट) की गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां अंडर-19 एशिया कप में अफगानिस्तान को 51 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की टीम 45.4 ओवरों में 170 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई। 

Advertisement

दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को शुरुआत को अच्छी मिली थी, लेकिन टीम का मध्यक्रम और निचला क्रम इसका फायदा नहीं उठा पाया और टीम मैच हार गई। 

सलामी बल्लेबाज रिया हुसैन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 47 रन जोड़े और उनके साथी राहमानउल्लाह गुरबाज (37) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। गुरबाज के रूप में ही अफगानिस्तान का पहला विकेट 56 के कुल स्कोर पर गिरा। यहां से विकेटों की झड़ी लग गई और टीम मैच हार गई। 

इससे पहले, भारत के लिए रन बनाना मुश्किल हो रहा था। अनुज रावत पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट लिए थे। भारत ने अपने तीन विकेट महज 14 रनों ही गंवा दिए थे। इसके बाद सिमरन सिंह (17) ने यशस्वी के साथ मिलकर टीम का स्कोर 76 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर सिमरन आउट हो गए। 

वहीं यशस्वी का विकेट 156 के कुल स्कोर पर गिरा। 93 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी ने आउट होने से पहले बदोनी के साथ 80 रनों की साझेदारी की। 

बदोनी भी 202 के कुल स्कोर पर भारत के छठे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 66 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। 

इन दोनों के अलावा भारत के युवा बल्लेबाज विकेट पर टिके रहने का साहस नहीं दिखा पाए। अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमराजाई और काइस अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। अबिद मोहम्मदी के हिस्से दो विकेट आए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार