Asian Games 2026: जापान में सितंबर 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के नॉकआउट राउंड में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की पुरुष टीमों को सीधे एंट्री मिल गई है, जबकि अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें इन चार बड़ी टीमों में शामिल होने के लिए पहले राउंड में भिड़ेगी।
क्रिकइनफो की खबर के अनुसार गुरुवार को एशियाई खेलों के पुरुष और महिला, दोनों टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा की गई। पुरुष वाले एडिशन में 10 टीमें हैं और महिलाओं वाले एडिशन में आठ टीमें हैं।
महिलओं का टूर्नामेंट सीधा क्वार्टरफाइनल मुकाबलों से शुरू होगा, जिसमें भारत बनाम जापान, बांग्लादेश बनाम चीन, श्रीलंका बनाम मलेशिया और पाकिस्तान बनाम थाईलैंड और मुकाबले 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे।
वहीं पुरुषों वाला एडिशन 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा। शुरुआती राउंड में ग्रुप ए में अफ़गानिस्तान, जापान और नेपाल होंगे, और ग्रुप बी में हांगकांग, मलेशिया और ओमान होंगे। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी और सीधे क्वालिफ़ाई करने वाली टीमों का सामना करेंगी। सभी मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
भारत ने 2023 गेम्स में पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता था। पुरुषों के इवेंट का फाइनल अफगानिस्तान की पारी के 18.2 ओवर के बाद बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका और बेहतर सीडिंग वाली टीम होने के नाते भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिया गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं महिलाओं वाले फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन हराकर गोल्ड मेडल जीता था।